रियाद : अब भारत के लोगों के लिए सऊदी अरब जाना आसान हो सकता है. खबर के मुताबिक सऊदी अरब ने अपने वीजा नियमों में भारी बदलाव किया है. इस नए साल से वहां जाने वाले विदेशी को आसानी से वीजा मिल जाएगा।
सऊदी अरब में फिलहाल केवल तीन महीने के लिए एक visit वीजा मिलता है. बताया जा रहा है कि सऊदी अरब अपने यहां ज्यादा से ज्यादा लोगों को आकर्षित करना चहता है. इसके लिए सऊदी किंग सलमान वीजा के नियमों को आसान और ऑनलाइन करना चाहते हैं।
सऊदी अरब में पर्यटन मामलों के सर्वोच्च अधिकारी प्रिंस सुल्तान बिन सलमान अब्दुलअजीज ने हाल में कहा था कि साल 2018 से इलेक्ट्रॉनिक वीजा शुरू करने के लिए सभी जरूरी सरकारी मंजूरियां मिल गई हैं. ये वीजा उन सभी देशों के नागरिकों को दिए जाएंगे जिनको सऊदी अरब का दौरा करने की अनुमति है. प्रिंस सुल्तान ने कहा था कि नए टूरिस्ट वीजा की फीस, जितना हो सके , कम ही राखी जाएगी ।
सऊदी अरब घुमने के के लिहाज से बेहद खुबसूरत है लेकिन वहां महिला और पुरुषों के मुक्त रूप से मिलने जुलने, शराब और महिलाओं के ड्राइविंग पर लंबे समय तक प्रतिबंध रहने के कारण वह टूरिस्ट की पसंद नहीं रहा है हाल के महीने में सऊदी अरब में कई तरह के बदलाव आये हैं ।
एक तरफ सिनेमाघरों को अनुमति दी गयी है, वहीं महिलाओं के ड्राइविंग करने पर लगी रोक को भी हटाने का फैसला किया गया है. ।
सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान देश की अर्थव्यवस्था की तेल से हटाकर और चीजों पर लगाना चाहते हैं और इसके लिए वह आर्थिक और सामाजिक सुधारों को तवज्जो दे रहे हैं. पर्यटन वीजा की शुरुआत को भी इसी का हिस्सा माना जा रहा है. प्रिंस मोहम्मद ने अगस्त में घोषणा की थी कि लाल सागर में बसे 50 द्वीपों को जोड़कर एक बड़ा लग्जरी रिजॉर्ट बनाया जाएगा।
Comments
Post a Comment